नारासन: मंगलौर कोतवाली परिसर में पुलिस ने होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए गांव के चौकीदारों के साथ की बैठक
रुड़की की मंगलौर कोतवाली परिसर में आज पुलिस ने होली के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र के गांव के चौकीदारों को बुलाया है। जिनके साथ पुलिस के द्वारा बैठक की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी चौकीदारों को गांव के छोटी-छोटी घटनाओं के बारे में पुलिस को अपडेट करने का आदेश दिया है। इस बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गांव की चौकीदार मौजूद रहे है।