कुंडा: पुलिस ने हैदरपुर पोस्ट कुटिलिया से मारपीट समेत अन्य मामलों में वांछित 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रतापगढ़ पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 04 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी जेठवारा के ग्राम हैदरपुर पोस्ट कुटिलिया से की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया की बुधवार शाम 4.30 बजे अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो0 कैफ, इसामुद्दीन,सोहेल अहमद और सलमान है।