सहसवान: सहसवान में ट्रक में क्रूरतापूर्वक भरी मिलीं करीब 12 भैंसें, एक भैंस मरी, दरोगा व सिपाही निलंबित
थाना सहसवान क्षेत्र के तकिया बाजार में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक में करीब 12 भैंसें क्रूरतापूर्वक भरी हुई मिलीं। इनमें से एक भैंस की मौत हो चुकी थी। मामले में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी बदायूं अंकिता शर्मा ने कड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक बलवीर सिंह और कांस्टेबल गौरव पंवार हुये निलंबित।