एंकर—टोंक में जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी टोंक की ओर से अभिज्ञान महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स-2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 272 बाल चित्रकारों ने हिस्सा लिया।
बच्चों ने कागज पर रंगों के जरिए अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई।
प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को सभी बाल कलाकारों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
#tonk #news #art #artist #nonfollowers #follower
Tonk, Tonk | Sep 28, 2026