सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत व दो लोग हुए घायल
सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्घटनामें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक युवती सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गए, मृतक की पहचान अरुण उपाध्याय उर्फ गोलू के रूप में हुई है, उनके भाई भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक है, दोनों भाइयों का जनेऊ कार्यक्रम है, उसी का कार्ड बांटने निकले हुए थे, कि तभी सहजनवा थाना क्षेत्र के बोकटा तिराहे के पास हादसा हो गया।