मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज प्रखंड में जेएसएलपीस की महिलाओं ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल की
मोहम्मद गंज प्रखंड के जेएसएलपीएस के तहत विभिन्न पदों पर कई वर्षों से कार्यरत महिलाएं अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर एकजुट होकर सोमवार को मोहम्मदगंज प्रखंड कार्यालय के सामने हुए एकदिवसीय हड़ताल में महिला कैडर संघ के विभिन्न पदों पर कार्यरत महिलाओं ने भी अपनी आवाज बुलंद की। कई महिलाएं सालों से सिर्फ 1500 रुपये के मानदेय पर काम कर रही हैं।