महरौनी: ग्राम डंगराना के निवासियों का आरोप, अधिकारियों ने कागजों में फर्जी रिपोर्ट लगाकर गांव के पास अवैध तरीके से लगवाया क्रेशर
सोमवार दोपहर करीबन 12:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उक्त वायरल वीडियो में ग्राम डंगराना निवासी ग्रामीण सरकार के अधिकारियों पर कागजों में फर्जी रिपोर्ट लगाकर कर गांव के पास अवैध रूप से स्टोन क्रेशर लगवाने के आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने उक्त मामले में सरकार से जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।