लखीसराय: घोंघसा गांव में विवाहिता की हत्या के मामले में पति और कैंदी गांव से हत्या के प्रयास में अभियुक्त गिरफ्तार
हलसी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करो शनिवार अपराह्न 12:30 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. हलसी थाना कांड संख्या 99 /26 हत्या मामले में घोंघसा गांव से मृतका के पति सत्यम कुमार गिरफ्तार हुए. कैंदी गांव से हलसी थाना कांड संख्या 86/26 मारपीट मामले में इसी गांव के रहने वाले परशुराम रजक के पुत्र सल्टू कुमार को गिरफ्तार किया.