धौलपुर: आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर एसडीएम ने ली बैठक
धौलपुर लोकसभा आम चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम बाड़ी राधेश्याम मीणा द्वारा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ कानूनी एवं शांति व्यवस्था आदर्श आचार संहिता संवेदनशील मतदान केंद्र एवं चुनाव संबंधी उद्घोषणा के साथ किए जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।