धौलपुर: पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली, आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई थी
धौलपुर। पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक शोभारानी कुशवाहा के पति बीएल कुशवाह को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आजीवन कारावास की सजा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को मंजूर किया है। वर्ष 2013 में हत्या षड्यंत्र के मामले में धौलपुर एडीजे कोर्ट ने पूर्व विधायक बीएल कुशवाह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।