धौलपुर: तीर्थराज मचकुंड पर होगी फूल व लड्डू होली
धौलपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हल्लाबोल जन सरोकार मंच के तत्वाधान में धौलपुर के तीर्थराज मचकुंड धाम पर संगीतमय फूल और लड्डू होली का आयोजन किया जायेगा इसको लेकर शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 25 मार्च 2024 को 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक लाडली जगमोहन मंदिर पुलिस चौकी तीर्थराज मचकुंड धाम धौलपुर पर आयोजन किया जायेगा।