धौलपुर: ब्लैकमेलिंग से परेशान 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या
धौलपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले दसवीं कक्षा के एक छात्र ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर कुछ लोगों पर ब्लैक मेलिंग का आरोप लगाया है। छात्र के परिजनों ने बताया कि कुछ लोग वर्ष 2022 से छात्र का फोटो लड़की के साथ एडिट कर ब्लैकमेल कर रहे थे। जिसको लेकर पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की गई