धौलपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने कोतवाली थाना पर दर्ज अलग अलग मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को शुक्रवार को किया गिरफ्तार। एक आरोपी को महिला से लेडीज पर्स छीनने के मामले में किया है दूसरा आरोपी,एक ट्रैक्टर ट्रोली मय अवैध चम्बल रेता बजरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। तीसरा, आरोपी को भैंस चोरी के मामले वांछित होने पर गिरफ्तार किया गया है।