मौजमाबाद: जेडीए ने जोन 2 में कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को करवाया कब्जा अतिक्रमण मुक्त
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-02 अखेपुरा में जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त एवं विद्याद्यर नगर सेक्टर नं.-08 में रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। सरस्वती नगर में रोड़ सीमाओं को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया जोन-02 में कारवाई की गई।