मौजमाबाद: भाजपा मुख्यालय पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से देशभक्ति गीतों के साथ उम्दा नृत्यों की हुई प्रस्तुति
भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रकोष्ठ के संयोजक मनीष पारीक ने बताया कि कलाकारों ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने आन, बान और शान के प्रतिक तिरंगे के सम्मान की बात कही।