मौजमाबाद: 78 वे स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर डीजीपी उत्कल रंजन साहू ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्कल रंजन साहू ने प्रदेशवासियों, राजस्थान पुलिस के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। साहू ने अपने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम आजादी के आंदोलन में निःस्वार्थ भाव से देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत शहीदों को नमन करे।