मौजमाबाद: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अतिवृष्टि को लेकर प्रदेशवासियों से की जल भराव क्षेत्र में ना जाने की अपील
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अति वृष्टि को लेकर आम जन से अपील की है ।उन्होंने कहा है कि जल भराव वाले क्षेत्र में ना जाएं एवं अपने बच्चों का भी विशेष ध्यान रखें। अतिवृष्टि के कारण जगह सड़कों में गड्ढे हो रहे हैं प्रशासन की ओर से निगरानी रखी जा रही है ,लेकिन फिर भी आमजन अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। नदी, तालाबों एवं पोखरों में नहाने नही जाए।