मौजमाबाद: जेडीए ने जोन 13 में कार्रवाई करते हुए निजी खातेदारी की करीब 9 बीघा भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
जेडीए ने जोन-13 में निजी खातेदारी की करीब 9 बीघा कृषि भूमि पर बसाई जा रही 2 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णत: ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही जोन-2 में ग्राम बनतलाव आमेर में जेडीए स्वामित्व की करीब 10 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी दी।