मुरैना के ग्राम खाण्डोली में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर 92 आवेदन सुने, जिनमें 17 आवेदन टीएल मार्क किए गए और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
तुस्सीपुरा के ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर ने गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था के तत्काल निर्देश दिए। शिविर में 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 42 लोगों के टीबी एक्स-रे किए गए। कलेक्टर ने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।