शाजापुर: काशी नगर से धूमधाम से निकली काशी विश्वनाथ महादेव की शाही सवारी नगर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत और भंडारों का आयोजन
सावन मास के आखिरी सोमवार को शाजापुर के काशी नगर क्षेत्र से प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर से भगवान काशी विश्वनाथ महादेव की शाही सवारी बड़े धूमधाम और हर्षोल्लाह के साथ निकली।। काशी विश्वनाथ महादेव प्रजा का हाल जानने पूरे ठाठ वाट से नगर भ्रमण पर पालकी में सवार होकर निकले ।इस दौरान सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु झूमते नाचते गाते सवारी में शामिल हुए ।