शाजापुर: शाजापुर में मुस्लिम समाज द्वारा 28 अगस्त को मनाया जाएगा चालीसवा। निकलेगा बड़े साहब का जुलूस
शाजापुर में 28 अगस्त को मनाया जाएगा चालीसवा। निकलेगा बड़े साहब का जुलूस। सोमवार को मोहर्रम कमेटी के सदर इमरान खरखरे ने बताया कि प्रतिवर्ष मोहर्रम के 40 दिन बाद चालीस वे का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 28 अगस्त को चालीस वे का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन स्थानीय छोटा चौक से एशिया के सबसे बड़े दुल्दुल का जुलूस प्रारंभ होगा। शहर के अखाड़े और बजे शामिल होंगे।