शाजापुर: पतौली बायपास पर भैंस के बाइक में घुसने से युवक घायल,जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर: भैंस अचानक से बाइक में जा घुसी जिससे युवक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारंगपुर निवासी दिनेश सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर शाजापुर आ रहा था, तभी ग्राम पतौली बायपास पर दौड़ते हुए भैंस बाइक से टकरा गई। घटना में दिनेश घायल हो गया जिसे उपचार हेतु शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।