शाजापुर: धान मंडी क्षेत्र स्थित मंदिर से धूमधाम से निकाली गई ओंकारेश्वर महादेव की सवारी, जगह-जगह हुई पूजा अर्चना
श्रावण माह के आखिरी सोमवार को शाम के समय शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से भगवान ओंकारेश्वर रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।सवारी मार्ग पर जगह-जगह श्रृद्धालुओं द्वारा श्री ओंकारेश्वर महादेव का दर्शन पूजन किया गया। साथ ही पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।आकर्षक रथ में सवार होकर बाबा ओंकारेश्वर की सवारी बैंडबाजों के साथ निकली।