शाजापुर: वर्षों से राखी नहीं मना रहा पालीवाल ब्राह्मण समाज
राखी के दिन पाली में शहीद हुए थे हजारों समाजजन, दुपाड़ा में किया नमन
गौड़ पालीवाल ब्राह्मण समाज पिछले करीब733 साल से रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाता।क्योंकि रक्षाबंधन के दिन पाली में तात्कालिक दिल्ली शासक अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण में हजारों समाजजन शहीद हो गए थे।जीवित बचे समाज के लोगों ने संकल्प कर पाली का एक साथ परित्याग कर दिया और पूरे भारत में फैल गए।तभी से पालीवाल समाज राखी पर एकता दिवस मानकर शहीदसमाजजनों को याद करता है।