शाजापुर: शाजापुर में कुशवाह समाज द्वारा निकाला गया चल समारोह, नदी में विसर्जित किए ज्वारे
सोमवार को शाजापुर में कुशवाह समाज द्वारा श्रावण माह का समापन होने पर चल समारोह निकाला गया। इस दौरान समाज की महिलाएं ज्वारे लेकर चल समारोह में शामिल रही। समाज के युवा व पुरुषों द्वारा डांडिया खेल कर चल समारोह में भागीदारी की गई। कुशवाह समाज द्वारा श्रावण माह की समाप्ति पर यह चल समारोह निकाला जाता है। जिसमें समाज के लोग उत्साह के साथ भागीदारी करते हैं।