लालगंज: हलिया थाने में अपना दल एस के नेता ने तहरीर देकर सरकारी कंपाउंडर की लापरवाही से एक भैंस की मौत का लगाया आरोप
हलिया के सरकारी पशु कंपाउंडर की लापरवाही से एक भैंस की मौत का मामला सामने आया। युवा अपना दल एस के जिला महासचिव शशिकांत पटेल ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे हलिया थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भैंस बीमार थी। जिसकी सूचना पशु कंपाउंड को फोन पर दी थी। आरोप है कि कंपाउंड खुद न आकर एक प्राइवेट लड़के को भेज दिया। गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई।