प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अपने Instagram अकाउंट से नई रील शेयर की है। इस रील में प्रधानमंत्री गायों को चारा खिलाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पीएम इस रील में मोर को दाना खिलाते भी दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने रील के साथ पोस्ट किए कैप्शन में बताया है कि ये रील कब और कहां बनाई गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरा डेली रूटीन है। कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए वे मुझसे मिलने आए। ये सब उस समय हुआ, जब मैं लाल किले के लिए निकल रहा था। हमेशा की तरह स्पेशल!
#PMModi #Viral
Korba, Korba | Aug 16, 2026