सरायअकिल में 500 मीटर लंबा जाम, स्कूली बच्चे भी घंटों फंसे
कौशांबी। नगर पंचायत सरायअकिल में मंगलवार सुबह करीब 500 मीटर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन चालक फंसे रहे। जाम के कारण कई स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम के दौरान मौके पर एक भी पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालता नजर नहीं आया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सरायअकिल में जाम की समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से रोजाना लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़क किनारे अतिक्रमण, ठेले-खोमचे, ई-रिक्शा की आवाजाही और सब्जी व्यापारियों के माल लादने-उतारने वाले बड़े वाहनों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या सामने आने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर अतिक्