जमुई: दिघरा पेट्रोलपंप के पास बाइक की टक्कर से ई- रिक्शा पलटी, पति- पत्नी हुए घायल, डॉक्टर ने दोनों को किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Aug 17, 2024 दिघरा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराकर ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार पति-पत्नी बुरी तरह घायल हो गए। परिजन द्वारा घायल दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया।