जमुई: ख़ैरा लेबार गांव में 11 हज़ार तार के गिरने से किसान की हुई मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 खैरा लेबार गांव में 11000 वोल्ट बिजली तार टूट कर गिरने से किसान अयोध्या यादव की मौत हो गई। उसके बाद परिजन व स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक किसान के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।