जमुई: लछुआड़ में आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध राशि की उगाही मामले में DM ने की कार्रवाई, आधार ऑपरेटर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 लछुआड़ उच्च विद्यालय के आधार केंद्र पर आधार कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध राशि की वसूली यानि भ्रष्टाचार की शिकायत पर जमुई डीएम राकेश कुमार मौके पर पहुंच गए और रंगे हाथों पैसा के साथ ऑपरेटर चिंटू कुमार को पकड़ लिया फिर पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने का आदेश दिया।