जमुई: मंझवे गांव में परिवारवालों ने युवक को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 मंझवे गांव में माता, पिता व भाई सहित अन्य लोगों ने शुक्रवार की देर शाम सुबोध कुमार की जमकर पिटाई कर दी। जिससे सुबोध कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घायल सुबोध को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।