जमुई: 17 अगस्त को 24 घंटे तक जमुई जिले के सभी प्राइवेट अस्पताल रहेगा बंद, सरकारी अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवा रहेगी चालू
Jamui, Jamui | Aug 16, 2024 कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में 17 अगस्त यानि शनिवार को पूरे जिले भर के निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा ठप रहेगी। सिर्फ सरकार अस्पताल का इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। शुक्रवार की शाम आईएमए के सदस्यों ने बैठक कर निर्णय लिया है। उक्त जानकारी आईएमए के जिलाध्यक्ष डा. राजेश कुमार ने दी है।