देवेंद्रनगर: 19 अक्टूबर से दौड़ेगी सतना–देवेंद्रनगर मेमू ट्रेन, पन्ना के रेल सपने को मिलेगी नई रफ्तार
सतना से पन्ना जिले के देवेंद्रनगर तक यात्री ट्रेन का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। सतना–देवेंद्रनगर रेलखंड पर मेमू ट्रेन सेवा 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। रेलवे जोन की ओर से इसकी तारीख तय किए जाने के बाद यात्रियों में उत्साह है।