कानपुर में दबंगई! पानी पुरी खाकर लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल।
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के जमुई गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार 7-8 लोगों ने रास्ते में युवक को रोककर डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पनकी थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
📍 स्थान: जमुई गांव, पनकी, कानपुर
आपकी क्या राय है? अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में बताएं।
Ground Zero News | खबर वही, जो जरूरी है।
#Kanpur #Panki #KanpurNews #ViralVideo #CrimeNews UttarPradesh KanpurPolice GroundZeroNews BreakingNews UPNews