कानपुर में चर्च के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर धर्मांतरण के आरोपों ने उठाए सवाल!
कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में आयोजित चर्च एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम में करीब 400 लोगों के जुटने की बात सामने आई है। कार्यक्रम को लेकर धर्मांतरण के आरोप लगाए गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की।
कानपुर नगर पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी और मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। प्रारंभिक जांच में धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच जारी रहेगी और ठोस साक्ष्य मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
📍 स्थान: ग्वालटोली, कानपुर
📰 ग्राउंड जीरो न्यूज | रजत शर्मा
.
.
#Kanpur #KanpurNews #GwaltoIi #GroundZeroNews #UttarPradeshNe