फिरोज़ाबाद: जायंट्स ग्रुप ग्लास सिटी का नेक कार्य: रामनगर की अनाथ बालिका को दी पाठ्य सामग्री, शिक्षा से जोड़ा
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ फिरोज़ाबाद ग्लास सिटी ने रामनगर की एक अनाथ व आर्थिक रूप से कमजोर बालिका को मंगलवार शाम 5 बजे क़रीबन पूर्ण शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर शिक्षा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया। ग्रुप की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजौरिया ने बताया कि बालिका चूड़ी निर्माण कर गुजर-बसर करती है।