फिरोज़ाबाद: महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 19 जून को महिलाओं को न्याय दिलाने फिरोजाबाद पहुंचेंगी
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु "राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत महिला जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। यह जन सुनवाई 18 जून को दोपहर 2 बजे आगरा सर्किट हाउस में तथा 19 जून को दोपहर 2 बजे फिरोजाबाद के सिविल लाइन स्थित निरीक्षण भवन में आयोजित होगी।