हज़ारीबाग: फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अंतर्गत सदर अस्पताल परिसर से जागरूकता रैली का किया गया आयोजन
राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अन्तर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. सरयु प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली सदर अस्पताल सिविल सर्जन कार्यालय से प्रारंभ होकर गुरु गोविन्द सिंह रोड होते हुए अन्नदा चौक से छठ तालाब तक किया गया |