हज़ारीबाग: ग्वालटोली दुर्गा मंदिर के समीप पिकअप वैन चालक के साथ ₹8 हजार की हुई छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
हजारीबाग बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र के ग्वालटोली दुर्गा मंदिर के समीप पिकअप वैन चालक से मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने आठ हजार रुपए की छिनतई कर ली। इस संबंध में पिकअप वैन चालक मो अंसार अंसारी ने बड़ाबाजार ओपी में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। चालक पश्चिम बंगाल बराकर का रहनेवाला बताया गया है। आवेदन के अनुसार पिकअप वैन से समान खाली कर वापस बंगाल लौट रहा था।