हज़ारीबाग: सरहुल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त हुई शामिल
आज का दिन केवल आदिवासी अधिकारों की ही नहीं बल्कि आदिवासीयों द्वारा राज्य तथा देश के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित कर गर्व महसूस करने का भी दिन है। उक्त बातें आज शुक्रवार को उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्थानीय सरहुल मैदान सह सरना स्थल में कही |