हज़ारीबाग: हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में अगस्त क्रांति और धुम धाम से अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस वृक्षारोपण कर मनाया गया।
हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में अगस्त क्राति दिवस तथा अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस गौरव पर्व के रूप में धूम-धाम से मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ,मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ मौन प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने किया ।