हज़ारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित पशु तस्करी मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 मवेशियों को किया जब्त
हजारीबाग मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पंचशील कॉलोनी में प्रतिबंधित पशु तस्करी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारो आरोपी आठ मवेशी लेकर अहले सुबह कसाई मौहल्ला पैदल जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग और दो वृद्ध है। आरोपियों की पहचान कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादग गांव निवासी मो पियारू पिता मो हुसैन और मो मोइन अंसारी पिता मो असगर हैं।