हल्द्वानी में सौरभ होटल के पास और बेस अस्पताल की इमरजेंसी में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों मामलों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना में शामिल अधिकांश लोग नाबालिग हैं, इसलिए उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दो घायलों की ओर से तहरीर मिली है, जिसमें दो नामजद समेत करीब 30 लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानूनी व निवारक कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #HaldwaniNews #BaseHospital #CrimeNews #PoliceAction #SPCity #NainitalPolice #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #HindiNews #LatestNews #NewsUpdate #LawAndOrder #Juvenile #CrimeAlert #HaldwaniExpressNews #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts
Haldwani, Nainital | Jul 18, 2026