घाटमपुर: बिधनू सीएचसी में डीएम के निरीक्षण के दौरान प्राइवेट व्यक्ति पर्चा काटते मिला, स्वास्थ्य विभाग ने दी तहरीर
बिधनू सीएचसी में डीएम के निरीक्षण के दौरान पर्चा काटते प्राइवेट व्यक्ति मिला था।इसके साथ ही डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।सीएमओ डॉ उदयनाथ ने सोमवार सुबह 8 बजे बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्राइवेट व्यक्ति के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है।इसके साथ ही सरकारी कर्मचारी का सात दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।