पूर्व सांसद राजो सिंह की 21 वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक आयोजित, सर्वदलीय नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
शेखपुरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व सांसद राजो सिंह की 21 वीं पुण्यतिथि बुधवार को जिले में जगह जगह श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मुख्य समारोह जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिन्द आश्रम, शेखपुरा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बरबीघा के पूर्व जदयू विधायक सुदर्शन कुमार ,शेखपुरा के पूर्व राजद विधायक विजय सम्राट , पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार सत्यजीत , शिव शंकर महतो, जितेंद्र नाथ ,राहुल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ,पंचायत प्रतिनिधियों और समर्थकों ने भाग लिया। उपस्थित सभी लोगो ने पार्टी कार्यालय परिसर स्थित दिवंगत राजो बाबू की प्रतिमा पर फूल माला पहना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर जिले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम कृष्ण सिंह उर्फ नेता जी, गोवर्धन सिंह , गंगा कुमार यादव, उचित यादव, श्रवण सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ रमाकांत सिंह, पूर्व मुखिया राजेश रंजन सिंह उर्फ गुरु जी , पूर्व मुखिया कारू सिंह , व्यापार मंडल अध्यक्ष पोषण सिंह , पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह ,पूर्व पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर पासवान, मो मुआजम्म, मो मुश्ताक खां,प्रिंस कुमार , पूर्व मुखिया नवीन कुमार,केदार राम, अमीर मंडल, पिंटू कुमार ,शक्ति सिंह ,इरशाद अंसारी, अजय कुमार उर्फ मंटू साव ,लखन महतो,प्रमोद यादव सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय राजो बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार एवं विजय सम्राट ने कहा कि स्वर्गीय राजो बाबू का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। शेखपुरा के सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मौके पर जितेंद्र नाथ ने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।