अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, गांव में छाया मातम।
पूर्व विधायक विजय सम्राट सदर अस्पताल पहुंचे।
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं बसंत गांव में मातम छा गया।
मृतक की पहचान बसंत गांव निवासी चन्देश्वर चौधरी के 50 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार को सड़क से गुजर रहे अनिल चौधरी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज के दौरान मौत हुई।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक विजय सम्राट ने बताया कि सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सड़क दुर्घटना में मृतक परिवारों के साथ है। हर संभव मदद करेंगे।