नगर परिषद बरबीघा के सभाकक्ष में सभापति शोनू कुमार की अध्यक्षता में बोर्ड की सामान्य बैठक सम्पन्न किया गया, जिसमें विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय, उपसभापति निधि कुमारी, पूर्व सभापति -सह- वार्ड पार्षद रौशन कुमार, वार्ड पार्षद प्रसून्न कुमार, सुनील सिंह, रामजी सिंह,अंजू देवी,किरण देवी एवं सभी वार्ड पार्षद तथा कार्यपालक पदाधिकारी रमण कुमार, सिटि मैनेजर राजीव आनन्द, राज बर्धन स्वच्छता पदाधिकारी एवं नगर परिषद के सभी कर्मी उपस्थित थे। बैठक में शहर की साफ-सफाई, तेउसाइन पैन की सफाई एवं खुले नाला पर स्लैब के ढलाई, नल जल आपूर्ति, तार पोल एवं विकास की योजना पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया तथा नगर चल रहे लंबित सभी योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया।इसके अतिरिक्त नलजल पाइप में मोटर लगाकर जल चोरी किया जाता है इसपर समिति द्वारा नगर परिषद से छापामारी टीम बनकर जल्द से जल्द मोटर का छापामारी करते हुए जुर्माना वसूल करने के निदेश दिया गया।नगर परिषद बरबीघा में स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज सिस्टम का DPR तैयार होने विलंब, बिजली की समस्या, चापाकल की मांग पैन का उड़ाही/सफाई के संबंध में माननीय विधायक महोदय द्वारा जल्द से जल्द उसे पूरा करने आश्वासन दिया गया।