कोईलवर: बीरमपुर गांव से पुलिस ने एक शराबी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बीरमपुर गांव से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्र कुमार, पिता स्वर्गीय शारदानंद यादव, निवासी ग्राम बीरमपुर, थाना गिधा के रूप में हुई है। गिरफ्तार शराबी को थाना लाकर मेडिकल कराकर शराब की पुष्टि होने पर शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।