कोईलवर: कुल्हड़िया आरओबी के पास पलटा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, एसआई धनंजय कुमार की तत्परता से घायल अस्पताल पहुंचे, एक मजदूर की मौत
कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी–नासरीगंज स्टेट हाईवे पर स्थित कुल्हड़िया आरओबी के पास गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे मिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से गीधा थाना क्षेत्र के गीधा निवासी अवधेश मुसहर के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश मुसहर की मौत हो गई जबकि एक अन्न मजदूर रोहित कुमार पिता बबन मुसहर गंभीर रुप से घायल हो गया।